फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: भाजपा प्रदेश प्रमुख कतील ने किया खारिज, बोले- नेतृत्व परिवर्तन पर वायरल ऑडिट क्लिप फर्जी

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कतील का एक ऑडियो क्लीप वायरल हो रहा है, जिसमें बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
नलिन कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा में सियासी घमासान जारी है। दिल्ली से कर्नाटक लौटे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस जब इस बाबात पूछा गया तो वह टाल गए। वहीं प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने वायरल ऑडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के समक्ष उठाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कतील का एक ऑडियो क्लीप वायरल हो रहा है, जिसमें बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटने की बात कही जा रही है। सियासी बयानबाजी के बाद राज्य से लेकर केंद्र तक हलचल तेज हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने  इस्तीफे की पेशकश का खंडन किया। दिल्ली से लौटने के बाद बेंगलुरु में येदियुरप्पा ने कहा कि मेरे साथ राज्य के वैकल्पिक नेता के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा में हमेशा नेता होते हैं, एक के बाद एक नेता आते रहते हैं। पार्टी आलाकमान के साथ इस बिंदु पर चर्चा हुई है और पार्टी को साथ ले जाने के लिए नेतृत्व करने को कहा गया है।

26 जुलाई को विधायक दल की बैठक
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप के 2 साल पूरे कर रहा हूं। उस दिन मैंने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठक में नेतृत्व परिर्वतन पर कोई बातचीत नहीं होगी। बता दें कि उत्तराखंड के बाद कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई। सियासी गलियारों में कयास लगाए जाने लगा कि येदियुरप्पा की सीएम की कुर्सी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नेतृत्व ने खराब सेहत और बढ़ती उम्र की वजह से पद छोड़ने को कहा है, लेकिन येदियुरप्पा ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। गौरतलब है कि येदियुरप्पा अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और प्रदेश में विकास कार्यों के बारे में चर्चा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें