फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए 1000 करोड़ रुपये जुटा रहे एचडी कुमारस्वामी', प्रियांक खरगे का दावा

Mon, 21 Oct 2024 04:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार को गिराने के लिए एक-एक हजार करोड़ रुपये जुटा रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रियांक खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने सोमवार को जद (एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुमारस्वामी और भाजपा दोनों एक-एक हजार करोड़ रुपये एकत्र कर रहे हैं, ताकि राज्य सरकार को गिराया जा सके। 

विज्ञापन


खरगे ने कहा, (भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल) यतनाल का बयान सही साबित हुआ है कि राज्य सरकार को गिराने के लिए 1000 करोड़ रुपये एकत्र किए जा रहे हैं। भाजपा 1000 करोड़ रुपये एकत्र कर रही है और कुमारस्वामी भी 1000 करोड़ रुपये एकत्र कर रहे हैं। जद (एस) के एक पदाधिकारी ने परसों क्या आरोप लगाया था? उसने पचास करोड़ रुपये की मांग की गई है। कुमारस्वामी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्या वह मुख्यमंत्री बनने के लिए यह सारा पैसा इकट्ठा कर रहे हैं?

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की ओर से बिरथी सुरेश पर लगाए गए आरोपों पर भी प्रियांक खरगे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, शोभा करंदलाजे को थोड़ा और जिम्मेदार होना चाहिए। वह एक केंद्रीय मंत्री हैं। वह बिरथी सुरेश पर सबूत मिटाने का आरोप लगा रही हैं। यह गंभीर आरोप हैं। उनके पास क्या सबूत हैं? क्या वह वहीं महिला नहीं है, जिन्होंने परेश मेस्ता के बारे में बात की थी? केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की फोरेंसिक रिपोर्ट का विरोध किसने किया? उस समय वह झूठ बोलने वाली साबित हुईं थीं। अब भी वह ऐसा ही कर रही हैं। खरगे ने पत्रकारों से कहा, मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप उनसे सवाल करें कि परेश मेस्ता की फोरेंसिक रिपोर्ट पर उनका क्या रुख है। भाजपा को हिट एंड रन की आदत हो गई है। वे जन्मजात झूठे हैं। 
विज्ञापन


बंगलूरू में गड्ढों की समस्या पर मंत्री ने कहा कि इस साल असामान्य बारिश हुई है, जो आगे भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने बीबीएमपी ने बंगलूरू में गड्ढों को भरने और नालियों को साफ करने की एक स्पष्ट योजना बनाई है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें