भाजपा सूत्रों का दावा है कि दो निर्दलीय विधायकों के अतिरिक्त कांग्रेस के नौ और बसपा के एक विधायक उसके संपर्क में है, जिससे वह बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर सकती है। लेकिन फिलहाल हालातों को देखकर भाजपा नेतृत्व शक्ति परीक्षण के विकल्प पर भी ऊहापोह की स्थिति में है। पार्टी को डर है कि आम चुनाव से पहले अगर उसका दांव उल्टा पड़ा तो उसे इसका बड़ा सियासी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह है संख्या गणित
225 सदस्यों की है कर्नाटक की वर्तमान विधानसभा
104 विधायकों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ा दल है भाजपा
79 सदस्य हैं सत्ताधारी गठबंधन में कांग्रेस के और 37 सदस्य हैं जेडीएस के
02 निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन लिया है वापस
117 सदस्यों (स्पीकर समेत) के समर्थन का दावा कर रहे सीएम कुमारस्वामी
09 विधायकों के अपने पक्ष में आने का दावा किया है भाजपा ने