फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की दो टूक, लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा नहीं देगी केंद्र सरकार

Wed, 04 Apr 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को लिंगायत और वीरशैव लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सिर्फ वोट बैंक के लिए लिंगायत समुदाय का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि लिंगायत और वीरशैव लिंगायत को धार्मिक अल्पसंख्यकों का दर्जा देना हिंदुओं को बांटने वाला कदम है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मगंलवार को अपने कर्नाटक दौरे के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कर्नाटक में ओबीसी कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि लिंगायत समुदाय को बंटने नहीं दिया जाएगा। जब तक भाजपा है तब तक कोई बंटवारा नहीं होगा। लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने की सिद्धारमैया सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार स्वीकार नहीं करेगी। 

BJP की सरकार से बदलेगा OBC का हाल 

अन्य पिछड़ा वर्ग के कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने गरीब और पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग का उपयोग सिर्फ वोट बैंक और चुनाव के लिए किया है। उन्होंने गरीबों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। 
विज्ञापन

 
अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ओबीसी का ध्यान रखते हुए 116 योजनाएं बनाई है। ये बात अलग है कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार नहीं होने के कारण अभी तक केंद्र सरकार की सारी योजनाएं आप तक नहीं पहुंच पाई हैं लेकिन अब जब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार आएगी तो यहां के समुदाय भी केंद्र की योजनाओं का फायदा उठा पाएंगे।

अमित शाह ने कर्नाटक की मौजूदा सिद्धारमैया सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और हिंदुओं को मारने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार इतिहास में सिर्फ अपने काले कारनामों के लिए ही जानी जाएगी। 

शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब गरीबों का विकास भी होगा और उनकी स्थिति सुधरेगी भी। भारतीय जनता पार्टी उन गरीबों के विकास के लिए काम करेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 17 अप्रैल से नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें