फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: अमित शाह का दावा- भाजपा को नहीं पड़ेगी समर्थन की जरूरत, जीतेंगे 130 सीट

Fri, 11 May 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Amit Shah rally in Meghalaya
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि कर्नाटक में पार्टी 130 विधानसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गैर-लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव जीतना चाहती है। एक फ्लैट से मिले फर्जी मतदाता पहचान पत्रों से साफ है कि कांग्रेस जीतने के लिए कितनी उतावली है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी के सत्ता में आने पर बीएस येदियु़रप्पा पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगे। शाह ने रेड्डी बंधुओं के भाजपा से किसी भी तरह के संबंधों को खारिज किया।

विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तमाम राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के बीच जुबानी जंग थम गई है। अब राज्य की 224 सीटों पर ताल ठोक रहे 2,654 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के हाथों में है। 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को तय होगा कि कौन विधानसभा जाएगा और कौन घर बैठेगा। 

बृहस्पतिवार को खत्म हुए प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए तो राज्य का तीसरा बड़ा दल जद (एस) दोनों के निशाने पर रहा। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रचार अभियान शुरू करने के बाद विधानसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल बन गया। इस फेर में महादयी, कावेरी जल बंटवारा, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर कम ही बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें