कर्नाटक चुनाव संपन्न हुए अभी एक दिन ही बीता है कि सिद्धारमैया के एक बयान से कांग्रेस पार्टी में हलचल पैदा हो गई है। कथित रूप से अपना आखिरी चुनाव लड़ने वाले सिद्धारमैया ने अब कहा है कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने कुर्सी छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि अगर पार्टी किसी दलित को कुर्सी देना चाहती है तो वो हट जाएंगे।
Karnataka CM Siddaramaiah says 'I am ready to sacrifice CM's post for a Dalit', reports Tv9 Kannada. pic.twitter.com/u3oZqUpmFG
— ANI (@ANI) May 13, 2018
मुख्यमंत्री पद त्यागने के उनके इस बयान से पार्टी में हलचल का एक कारण उनके कार्यकाल का ये आखिरी चुनाव भी है। हालांकि उन्होंने पहले ही कहा था कि वो राजनीति में बने रहेंगे लेकिन कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में नतीजे आने में भी ज्यादा समय नहीं है। तो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपने नेता को लेकर नाकारात्मक प्रतिक्रिया आ सकती है।
बता दें कि 12 मई को 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े। जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे। शेष रह रहीं दो सीटों पर चुनाव की तारीख पहले ही स्थगित हो चुकी है। दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे। ऐसे में सिद्धारमैया का ये बयान अगर तूल पकड़ता है तो आने वाली दो सीटों पर चुनावी हलचल कुछ बदल सकती है।