फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Mosque Controversy: अब कर्नाटक की इस लोकप्रिय मस्जिद के भी मंदिर होने का दावा, मांगी गई पूजा की इजाजत

Mon, 16 May 2022 06:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

संस्था ने दावा किया है कि जामिया मस्जिद को पहले यहां मौजूद अंजनेय मंदिर के ऊपर बनाया गया है। इस बात के ऐतिहासिक सबूत भी हैं कि यह जगह पहले एक मंदिर ही थी।
विज्ञापन
कर्नाटक की जामिया मस्जिद को लेकर विवाद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मांड्या में एक दक्षिणपंथी संस्था ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर यहां कि जामिया मस्जिद में पूजा करने की इजाजत मांग ली। इस संस्था के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि जिस जगह पूजा की मांग की जा रही है, वह असल में एक मंदिर है, जिसे बाद में तोड़कर मस्जिद का रूप दे दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसी ढांचे में पूजा की मांग की है। 
विज्ञापन


संस्था ने दावा किया है कि जामिया मस्जिद को पहले यहां मौजूद अंजनेय मंदिर के ऊपर बनाया गया है। इस बात के ऐतिहासिक सबूत भी हैं कि यह जगह पहले एक मंदिर ही थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टीपू सुल्तान ने इस बारे में फारस खालिफ के राजा को चिट्ठी में बताया था। संस्था की मांग है कि पुरातत्व विभाग को इन दस्तावेजों को देखने के साथ पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने प्रशासन से ढांचे के अंदर मौजूद तालाब में नहाने की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें