फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: विधानसभा के मौजूदा सत्र से 10 BJP विधायक निलंबित, बसनगौड़ा पाटिल हुए बेहोश; पुलिस हिरासत में बोम्मई

Wed, 19 Jul 2023 07:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने बुधवार को सदन में भाजपा के 10 विधायकों पर अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए उन्हें मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं इसके बाद विपक्षी भाजपा और जेडीएस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष खादर के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास नोटिस दिया है। 
 
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा सत्र 2023 - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन जुलाई से शुरू हुआ कर्नाटक विधानसभा का सत्र 21 जुलाई को समाप्त होने वाला है। हालांकि, इन अंतिम दिनों में सदन में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। बुधवार को विधानसभा के बाहर हंगामे के बाद भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल बेहोश हो गए। जानकारी के मुताबिक, पाटिल को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष और आसन पर कागज फेंकने के आरोप में भाजपा के 10 विधायकों को मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

निलंबित 10 विधायकों में से चार पूर्व मंत्री 
राज्य विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने बुधवार को सदन में विधायकों पर अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई का सामने करने वाले विधायकों में चार (डॉ. सीएन अश्वथ नारायण, वी सुनील कुमार, आर अशोक, अरागा ज्ञानेंद्र) ऐसे हैं जो पिछली सरकारों में मंत्री रहे चुके हैं। बाकी छह अन्य में डी वेदव्यास कामथ, यशपाल सुवर्ण, धीरज मुनिराज, ए उमानाथ कोटियन, अरविंद बेलाड और वाई भरत शेट्टी शामिल हैं।

ये थी नाराजगी की वजह 
आरोप है कि भाजपा के कुछ सदस्यों ने विधेयकों और एजेंडे की प्रतियां फाड़ दीं और उन्हें सभापति की ओर फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, विपक्षी नेता दोपहर के भोजन के अवकाश के बिना सदन की कार्यवाही संचालित करने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज थे।
विज्ञापन


धारा 348 के तहत भाजपा सदस्यों पर एक्शन 
कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा, 'कर्नाटक विधानसभा प्रक्रिया नियमों की धारा 348 के तहत, इन सदस्यों को उनके अशोभनीय और अपमानजनक आचरण के लिए शेष सत्र तक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और सदन में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए।'

इसके बाद अध्यक्ष ने कहा, 'बेहद पीड़ा के साथ मैं इस प्रस्ताव को मतदान के लिए रख रहा हूं।' ध्वनि मत के आधार पर 10 सदस्यों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। वहीं निलंबन को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास नोटिस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्षी भाजपा और जेडीएस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष खादर के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास नोटिस दिया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्रियों बसवराज बोम्मई और एचडी कुमारस्वामी सहित भाजपा और जेडीएस विधायकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें