कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा है। सिब्बल ने ट्विटर पर लिखा कि यह बीजेपी की आवाज है, अगर आप बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो आप अपनी उंगली गंवा बैठेंगे, पद्मावती के खिलाफ आवाज उठाने वाले को अपना सिर गंवाना पड़ेगा। वहीं अन्य लोग कहते हैं कि अगर कुछ नहीं बोलोगे तो हिंदुस्तान गंवा बैठोगे।
BJP voices :
Speak against Modi , lose your finger
Speak for Padmavati , lose your head
Others :
If you don't speak up we may lose India
— Kapil Sibal (@KapilSibal) November 21, 2017
आपको बता दें कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सोमवार को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी ओर उठने वाली उंगली को तो़ड़ देना चाहिए या काट देना चाहिए। वैश्य और कनु (ओबीसी) जाति के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राय ने कहा जब उनकी (मोदी) मां खाना परोसती थी, नरेंद्र मोदी जी को खाना खिलाने बैठती थी, उस थाली में ना मां को बेटे और बेटे को मां नजर आती थी, आज उस परिस्थिति से उठकर वो देश के पीएम बने हैं, गरीब का बेटा, उसका स्वाभिमान होना चाहिए, एक एक व्यक्ति को इसकी इज्जत करनी चाहिए।
पढ़ें: शाह बोले- देखना है गुजरात में PM मोदी का विकास जीतता है या फिर जातिवाद
राय यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मोदी की ओर उठने वाली उंगली को, उठने वाले हाथ को हम सब मिलकर तोड़ देंगे, जरूरत पड़ी तो काट भी देंगे। बता दें कि उस वक्त बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी स्टेज पर ही मौजूद थे।