फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: 'लोकतंत्र की जननी नहीं, तानाशाही के जनक हैं आप', नेशनल हेराल्ड को ईडी के नोटिस पर भड़के कपिल सिब्बल

Sun, 13 Apr 2025 02:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिब्बल ने कहा कि 'आपने 13 साल तक इंतजार क्यों किया? क्योंकि आप संपत्ति हड़पना चाहते हैं। आप कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाना चाहते हैं, सभी संपत्तियों पर कब्ज़ा करना चाहते हैं ताकि वे काम न कर सकें। जहां तक मुझे पता है, कांग्रेस के पास इतना पैसा नहीं है, इसलिए वह एक राजनीतिक पार्टी के रूप में काम नहीं कर पाएगी।'
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नेशनल हेराल्ड को ईडी का नोटिस मिलने पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों की मदद से कांग्रेस को पंगु बनाने का आरोप लगाया, साथ ही नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को कब्जे में लेने के ईडी के नोटिस को लोकतंत्र पर हमला बताया। सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम दिखावटी तौर पर लोकतंत्र की जननी हैं, लेकिन असल में आप तानाशाही के जनक हैं। वे (भाजपा) हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर अपनी राजनीति करना चाहते हैं और विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


'कांग्रेस को पंगु बनाने की तैयारी'
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस द्वारा नियंत्रित नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया है। नेशनल हेराल्ड के दिल्ली में आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा स्थित संपत्तियों और लखनऊ में बिशेश्वर नाथ रोड स्थित एजेएल बिल्डिंग पर ईडी ने नोटिस चिपका दिए हैं। नोटिस में इन संपत्तियों को खाली करने की बात कही गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि 'कब्जे के नोटिस का उद्देश्य अखबार की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेना है, जिनमें कांग्रेस के कार्यालय चल रहे हैं, ताकि पार्टी को पंगु बनाया जा सके।'

ये भी पढ़ें- West Bengal: बंगाल के सीमावर्ती जिलों में अफस्पा लागू करने की मांग, सांसद बोले- हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


'विपक्ष को नष्ट करना चाहती है ये सरकार'
सिब्बल ने कहा कि 'आपने 13 साल तक इंतजार क्यों किया? क्योंकि आप संपत्ति हड़पना चाहते हैं। आप कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाना चाहते हैं, सभी संपत्तियों पर कब्ज़ा करना चाहते हैं ताकि वे काम न कर सकें। जहां तक मुझे पता है, कांग्रेस के पास इतना पैसा नहीं है, इसलिए वह एक राजनीतिक पार्टी के रूप में काम नहीं कर पाएगी। यह लोकतंत्र पर हमला है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो इस सरकार की मानसिकता को दर्शाती है।' सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह इस सरकार की संकीर्णता को दर्शाता है जो विपक्ष को नष्ट करने के लिए एजेंसियों का उपयोग करती है। 

ये भी पढ़ें- Kerala: 'सुप्रीम कोर्ट संविधान संशोधन करेगा तो सदन किसलिए हैं?' केरल राज्यपाल के बयान पर छिड़ी रार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें