फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'विकेट धीमा हो गया था, बैटिंग करना आसान नहीं था', हार के बाद बोले गुजरात के सहायक कोच पार्थिव पटेल

Sun, 13 Apr 2025 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पटेल ने पूरन की तारीफ की जो इस सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 34 गेंद पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।
विज्ञापन
पार्थिव पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा कि मैच आगे बढ़ने के साथ ही इकाना स्टेडियम की पिच काफी धीमी हो गई थी, लेकिन उन्होंने शनिवार को आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन की एक और शानदार पारी की तारीफ की।एलएसजी ने एडेन मारक्रम (58) और पूरन (61) के अर्धशतकों का फायदा उठाते हुए गुजरात टाइटन्स को छह विकेट से हराया और तीन गेंद शेष रहते 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


पटेल ने कहा, 'कोई भी खराब शॉट खेलकर आउट नहीं हुआ। बस इतना हुआ कि गेंद पुरानी होने के बाद पिच धीमी होने लगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा, यह मुश्किल होता जा रहा था। एलएसजी को भी यही समस्या थी। पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।'

पटेल ने पूरन की तारीफ की जो इस सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 34 गेंद पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बनाना वाकई मुश्किल है। हमारे पास अपनी रणनीति थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, अगर वह लय में आ जाते हैं तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है।'
विज्ञापन


पटेल ने हालांकि हार के बावजूद अपनी टीम के सकारात्मक पहलुओं को देखना पसंद किया। उन्होंने कहा, 'साई ने अच्छा खेला, अच्छा खेल रहे हैं। इस प्रारूप में निरंतरता दिखाना आसान नहीं है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिस तरह के शॉट खेल रहे हैं। वह कम जोखिम वाला क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट अच्छा रखते हैं।' पटेल ने कहा, 'हमें क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत है। यह ऐसी चीज है जो खेल का नतीजा बदल सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें