मेघालय में आज (11 दिसंबर) की सुबह भूकंप आने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई गई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे पहले 11 दिसंबर को ही जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया था। वहां सुबह 4.28 पर 4.5 रिक्टर स्केल के झटके महसूस किए गए। उस भूकंप का केंद्र लेह से 98 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया गया था। असम, मेघालय में इससे पहले पिछले साल लगभग इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था।
हर वक्त क्यों हिलती और कांपती रहती है धरती, वैज्ञानिक सुलझा रहे रहस्य
Earthquake of magnitude 4.7 occurred in Meghalaya at around 8 am. (Source: EMSC)— ANI (@ANI) December 11, 2017