फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sibal: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कपिल सिब्बल की नई रणनीति, जंतर मंतर पर करेंगे बड़ा कार्यक्रम

Sat, 04 Mar 2023 02:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपिल सिब्बल ने 11 मार्च को दिल्ली में जंतर मंतर पर एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह अपना विजन लोगों के सामने रखेंगे। सिब्बल ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को खुला आमंत्रण दिया है, जिनमें विपक्ष के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा सरकार में देश में व्याप्त कथित अन्याय से लड़ने के लिए नए प्लेटफॉर्म का एलान किया है। कपिल सिब्बल ने विपक्ष के सभी मुख्यमंत्रियों और नेताओं को उनका समर्थन करने की अपील की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कपिल सिब्बल ने बताया कि वह 'इंसाफ' नाम से एक प्लेटफॉर्म और 'इंसाफ के सिपाही' नाम से एक वेबसाइट लॉन्च करेंगे।  

विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने बताया कि अपने इस प्लेटफॉर्म की मदद से वह लोगों की मदद करेंगे और वकीलों की मदद से अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को दिल्ली में जंतर मंतर पर एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह अपना विजन लोगों के सामने रखेंगे। सिब्बल ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को खुला आमंत्रण दिया है, जिनमें विपक्ष के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। कपिल सिब्बल ने विपक्षी मुख्यमंत्रियों से उनकी इस पहल में समर्थन मांगा।

सिब्बल ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें वकील सबसे आगे होंगे। आरएसएस की शाखाएं अपनी विचारधारा हर जगह फैला रही हैं, जिससे अन्याय बढ़ रहा है। हम इससे भी लड़ेंगे।  वरिष्ठ वकील ने कहा कि यह लोगों का प्लेटफॉर्म होगा। हालांकि उन्होंने राजनैतिक पार्टी लॉन्च करने की अफवाहों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें