फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sibal: 'सरकार को वोट से मतलब है, पहलवानों से नहीं,' कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Wed, 31 May 2023 01:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य सभा के एमपी होने के साथ कपिल सिब्बल एक वरिष्ठ वकील भी है जो सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया। 
 
विज्ञापन
Kapil Sibal - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर राज्य सभा के एमपी कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि बृजभूषण के भाजपा से संबंधित होने के कारण क्या POCSO और तत्काल गिरफ्तारी उनके अलावा सभी आरोपियों पर लागू होती है?
विज्ञापन


राज्य सभा के एमपी होने के साथ कपिल सिब्बल एक वरिष्ठ वकील भी है जो सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दरअसल, इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीत चुके पहलवान हरिद्वार में अपने मेडल बहाने जा रहे थे, लेकिन किसानों के नेता राकेश टिकैत ने उन्हें ऐसा करने से रोका। हालांकि, इसके बाद पहलवानों ने सरकार को पांच दिनों का समय दिया है। 

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और एशियाई खेलों के पदक विजेता विनेश फोगाट बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हर की पौड़ी पहुंचे। केंद्र सरकार ो निशाने पर लेते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया। 
विज्ञापन


सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा- "बृजभूषण सिंह:  POCSO और 164 बयानों के बाद तत्काल गिरफ्तारी बृजभूषण सिंह के अलावा सभी आरोपियों के लिए लागू होती है। क्योंकि, 1. वह भाजपा से हैं। 2. प्रतिष्ठित महिला पहलवानों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, केवल वोट से मतलब है। 3. सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।" 


यूपीए-1 और 2 सरकार के दौरान केंद्र मंत्री रह चुके सिब्बल ने पिछले साल ही कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। उन्हें राज्य सभा में समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के तौर पर चुना गया है। 

पहलवानों के विरोध के बाद पिछले महीने ही पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पहले एफआईआर के तहत बृजभूषण के खिलाफ नाबालिक द्वारा यौन शोषण और दूसरे में व्यस्क पहलवानों पर अपमानजनक विषयों के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने 28 मई को साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को हिरासत में लिया था, उनके खिलाफ नियमों के उल्लघंन का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें