फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंसास गवर्नर ने PM को पत्र लिखा, कहा- 'सत्यमेव जयते' में विश्वास, हिंसा में नहीं

Thu, 09 Mar 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के कंसास प्रांत के गवर्नर सैन ब्राउनबैक ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पिछले महीने भारतीयों पर हुए हमलों पर अफसोस जताया है। ब्राउनबैक ने कहा कि हम सत्यमेव जयते में विश्वास रखते हैं और नफरत व असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन


ब्राउनबैक ने 3 मार्च को लिखे अपने पत्र में कहा कि, "कंसास प्रांत के गवर्नर के तौर पर मैं श्रीनिवास कुचिबोतला और आलोक मदसानी के खिलाफ अंजाम दी गई हिंसा की भयावह घटना को लेकर गहरा दुख और अफसोस प्रकट करना चाहता हूं। कंसास के लोग भी मेरे साथ स्तब्ध हैं। उनकी पत्नी सुनैना और उनके परिवार के लिए हमें जो दुख हुआ है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता"।

वहीं कंसास के गवर्नर सैम ब्राउनबैक ने कहा कि इस तरह की घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारतीय समुदाय के लोग कीमती हैं और कंसास में हमेशा उनका स्वागत के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ब्राउनबैक ने कहा कि भारतीय इंजिनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या और आलोक मदासानी को घायल किए जाने की घटनाओं से वह शर्मिंदा हैं। ब्राउनबैक ने कहा कि यह कैंजस प्रांत का कल्चर नहीं है, जो भारतीय की कीमत को समझता है। काउंसिल जनरल अनुपम रे ने फोन पर बातचीत करते हुए कंसास के गवर्नर से हुई बातचीत को लेकर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें