फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार बने एआईसीसी के प्रभारी, दो साल पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

Thu, 06 Jul 2023 06:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्हैया ने साल 2002 में पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया। यहीं से उसने राजनीति की शुरुआत की और फिर अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन का सदस्य बना। पटना में पढ़ाई खत्म करने के बाद वह पीएचडी के लिए  दिल्ली के जेएनयू में दाखिला लिया।
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (एनएसयूआई) नियुक्त किया है। इससे पहले रूचि गुप्ता यह जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले साल 2016 में को जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से लगे देशद्रोही नारों के मामले में जिन तीन छात्रों को आरोपी बनाया गया था, उनमें एक नाम कन्हैया कुमार का भी था। इस मामले के बाद से ही कन्हैया कुमार को एक नई पहचान मिली थी।

कन्हैया ने साल 2002 में पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया। यहीं से उसने राजनीति की शुरुआत की और फिर अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन का सदस्य बना। पटना में पढ़ाई खत्म करने के बाद वह पीएचडी के लिए  दिल्ली के जेएनयू में दाखिला लिया। यहां वह 2015 में छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया। कन्हैया को एक बेहतरीन प्रवक्ता माना जाता है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में भी उनकी जीत का कारण उनके स्पीच को ही माना जाता है। देशद्रोह का आरोप झेलने वाले कन्हैया कुमार चनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें