फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना बोलीं- इस बार मैं बच गई, शिवसेना के सोनिया सेना बनने से मुंबई में आतंकी प्रशासन

Mon, 14 Sep 2020 12:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई में पांच दिन बिताने के बाद कंगना रणौत सोमवार को बहन रंगोली के साथ मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। वे नौ सितंबर को मुंबई पहुंची थीं। मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचने पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब मुंबई में पहले जैसी सुरक्षा नहीं रही। उन्होंने इसका कारण शिवसेना के सोनिया सेना होने को बताया। 

विज्ञापन


कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला है। दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है, मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।'

 

इससे पहले मुंबई से रवाना होने से पहले अभिनेत्री ने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा, 'भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं। मुझ पर हमले को लेकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट थे। कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कंगना का राउत पर हमला, पूछा- क्या भाजपा को शिवसेना के 'गुंडों' को मेरी लिंचिंग करने देना चाहिए?

दूसरे ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, 'जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूर कर रहे हैं।'
विज्ञापन




बीएमसी ने कंगना को भेजा नया नोटिस
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने रविवार को कंगना को घर के संबंध में एक नया नोटिस भेजा। ये नोटिस उनके खार स्थित फ्लैट्स के अंदर किए गए अवैध निर्माण को लेकर भेजा गया है। बीएमसी का कहना है कि अभिनेत्री ने घर पर दफ्तर से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें