फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- इतिहास आपकी चुप्पी की आलोचना करेगा

Fri, 11 Sep 2020 10:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बीएमसी की कार्रवाई के बाद पहली बार गुरुवार को अपने दफ्तर पहुंचीं कंगना - फोटो : PTI
विज्ञापन

कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी जारी है। विवाद तब और बढ़ गया जब बृह्नमुंबई महानगरपालिका ने मुंबई में स्थित अभिनेत्री के दफ्तर को नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए तोड़ दिया। अब उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। कंगना ने सोनिया से कहा है कि क्या वे अपनी सरकार से डॉक्टर आंबेडकर द्वारा हमें दिए गए संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का अनुरोध नहीं कर सकती हैं?

विज्ञापन


कंगना ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, 'कांग्रेस की माननीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, क्या एक महिला होने के नाते आपको महाराष्ट्र में आपकी सरकार द्वारा मेरे साथ किए जा रहे व्यवहार से पीड़ा नहीं हो रही है? क्या आप डॉक्टर आंबेडकर द्वारा हमें दिए गए संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी सरकार से अनुरोध नहीं कर सकती हैं?'


यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut News: कंंगना के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, करणी सेना ने संजय राउत का पुतला जलाया
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'आप पश्चिम में पली बढ़ी हैं और भारत में रह रही हैं। आप महिलाओं के संघर्ष से अवगत होंगी। इतिहास आपकी चुप्पी और भेदभाव का आकलन करेगा। आपकी ही सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। मुझे उम्मीद है कि आप इसमें हस्तक्षेप करेंगी।'
विज्ञापन

 

सोनिया पर हमला बोलने से पहले कंगना ने बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना इंटरव्यू शेयर करते हुए शिवसेना सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बालासाहेब का सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गठबंधन करेगी और कांग्रेस बनेगी। रणौत ने शुक्रवार को कहा कि महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकन में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गठबंधन करेगी और कांग्रेस बनेगी। मैं जानना चाहती हूं कि आज उनकी पार्टी की स्थिति को देखते हुए उनकी सजग भावना क्या है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें