दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को लेकर वहां की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को निलंबित कर दिया है। साथ ही इसे अपने अधीन कर लिया है। क्रिकबज के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीकी खेल परिसंघ और ओलंपिक समिति ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को लिखे खत में सीएसए बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों से सीएसए के प्रशासन से अलग हटने के लिए निर्देशित किया है।
बता दें कि यह आईसीसी के नियम के खिलाफ है क्योंकि क्रिकेट की यह अंतरराष्ट्रीय संस्था साफतौर पर किसी भी क्रिकेट में किसी भी तरह के सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ है। इस नियम को तोड़ने के खिलाफ आईसीसी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोक लगा सकती है।