फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: एससी/एसटी अत्याचार मामले में गिरफ्तार होंगे डीएसपी शंकर गणेश, कांचीपुरम कोर्ट का बड़ा आदेश

Tue, 09 Sep 2025 08:23 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांचीपुरम

सार

SC/ST Atrocities Case: तमिलनाडु के कांचीपुरम की अदालत ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी एम. शंकर गणेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया। कोर्ट ने यह फैसला एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर उठाया।
विज्ञापन
कोर्ट में जमा पुलिसकर्मियों की भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कांचीपुरम की प्रधान जिला और सत्र अदालत ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी एम. शंकर गणेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया। अदालत ने यह कदम एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर उठाया। कोर्ट के आदेश में कहा गया कि 20 अगस्त 2025 को दर्ज एफआईआर के बाद भी जांच अधिकारी शंकर गणेश ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - राजनीति: सोशल मीडिया पर कम सक्रिय आधे सांसदों को मिला पीला कार्ड, करीब 10 फीसदी भाजपा सांसद पाए गए निष्क्रिय

बेकरी हिंसा केस से जुड़ा है मामला
मामला वलजाबाद के बेकरी हिंसा केस से जुड़ा है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इसी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डीएसपी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
जब कोर्ट ने डीएसपी की गिरफ्तारी का आदेश सुनाया, तो कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी पहले हिचकिचाए, फिर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि डीएसपी फरार हो गए हैं, लेकिन बाद में वे कोर्ट परिसर में ही मिले।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - GST On Insurance: बीमा प्रीमियम पर जीएसटी शून्य, लेकिन सस्ती नहीं होगी पॉलिसी; 5% तक हो सकता है महंगा

डीएसपी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
वहीं शाम को अचानक डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'डीएसपी की तबीयत खराब है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।' कोर्ट ने डीएसपी को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें