फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Death Case:'असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है'; राहुल गांधी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

Fri, 06 Feb 2026 06:41 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कातिल सड़क नहीं है, बल्कि गैरजिम्मेदार सत्ता है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से एक निजी बैंक मेंं कार्यरत युवक कमल की मौत हो गई है। यह गड्ढे जल बोर्ड द्वारा खोदे गए थे। अब इस मामले पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। 

विज्ञापन


कोई जवाबदेही नहीं- राहुल गांधी
राहुला गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है, और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। इंदौर का जहरीला पानी,  नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण… कोई जवाबदेही नहीं है, और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।" 

यह भी पढ़ें-  Manipur: नई सरकार में कुकी-जो-हमार विधायकों की भागीदारी के खिलाफ प्रदर्शन, तीन जिलों में निकाली गईं रैलियां
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें-  'घी बनाने में हुआ बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल': तिरुपति लड्डू में मिलावट पर CM नायडू का दावा, जगन पर साधा निशाना

क्या है पूरा मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में कार्यरत था। जब वह लौट रहा था तब अचानक जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें