फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय कारीगरों को मुफ्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराएगा 'कला भारत अभियान', घर बैठे मिलेगी ऊंची कीमत

Wed, 03 Feb 2021 06:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'कला भारत अभियान' से देसी कलाकार स्वयं जुड़ सकेंगे, ऑनलाइन-ऑफलाइन हर तरह से बेची जाएंगी कलाकृतियां...
विज्ञापन
कलाकृतियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी अद्भुत कलाकृतियों के माध्यम से देसी कलाकार और कारीगर लोगों की जिंदगी में चार चांद लगा देते हैं, लेकिन खुद इन कलाकारों की जिंदगी अंधेरे में डूबी रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह होती है कि कलाकारों को उनकी कलाकृतियों की उचित कीमत नहीं मिलती। बिचौलिये कलाकृतियों की बाजार में ऊंची कीमत वसूलते हैं, लेकिन इन्हें बनाने वाले कलाकारों को नाममात्र का हिस्सा देते हैं। लेकिन अब कलाकार अपनी कृतियों को 'कला भारत अभियान' के माध्यम से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेच सकेंगे और इसकी उचित कीमत प्राप्त कर सकेंगे। कला भारत अभियान की शुरूआत भाजपा सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने 'कला भारत अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के कारीगरों के हाथों से बनी कलाकृतियां लंबे समय से पूरी दुनिया में विख्यात रही हैं। इन्होंने भारत के सांस्कृतिक विकास की कहानी पूरी दुनिया में फैलाई है, लेकिन इन कलाओं को गढ़ने वाले हाथ आज भी विकास की चमक से दूर रह गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कारीगरों की स्थिति सुधारने के लिए अभूतपूर्व काम किया है। 'कला भारत अभियान' के माध्यम से स्थानीय कलाकार अपनी चीजों की उचित कीमत प्राप्त कर सकेंगे।

'कला भारत अभियान' से कारीगर, कलाकार, हस्तशिल्प, हथकरघा जैसे उद्योगों से जुड़े लोग स्वयं जुड़ सकेंगे। इस मंच के माध्यम से वे अपनी चीजों को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीधे बेच सकेंगे। इस मंच से स्थानीय कलाकारों की चीजें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेची जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें