फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दी धमकी, कहा- हमारी सरकार आएगी तो हम उन्हें मुर्गा बना देंगे

Fri, 10 Jan 2020 09:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यहां भी एक विवादित  बयान दिया है। 
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने सरकारी अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ी नहीं पहन रखी है। हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं कि हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता।

उन्होंने आगे कहा, वो एसपी का क्या नाम है? मुर्गा? मुर्गा हो या कुछ भी, हम मुर्गा बना देंगे हमारी सरकार आएगी तो। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं।
विज्ञापन





 


बता दें कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। पार्टी ने मंगलवार को जिला कलक्टर को पत्र लिखकर इंदौर को आग के हवाले करने की धमकी देने के लिए भाजपा महासचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।  

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा था कि विजयवर्गीय ने लोगों को हिंसा करने के लिए भड़काया और शहर की शांति व्यवस्था भंग की। भड़काऊ भाषण दिए और सरकारी अधिकारियों को धमकाया है। इसलिए कांग्रेस विजयवर्गीय के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें