फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बात, क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर हुई चर्चा

Fri, 10 Jan 2020 08:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी गणतंत्र के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत के लोगों और अपनी ओर से नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


साथ ही दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग के साथ संपर्क बनाए रखने और बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें