फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Mansarovar Yatra: नाथूला मार्ग से 33 श्रद्धालु रवाना, राज्यपाल बोले- सरकार की कोशिश से छह साल बाद आगाज

Fri, 20 Jun 2025 10:51 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था रवाना हो गया। भारत-चीन सीमा पर आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों के कारण छह साल बाद ये तीर्थयात्रा दोबारा शुरू हुई है।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नाथूला मार्ग से 33 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया। इस मौके पर सिक्किम के राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार के अथक प्रयासों के कारण छह साल बाद यात्रा फिर शुरू हुई है।
विज्ञापन


सिक्किम के नाथूला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने छह साल बाद यात्रा फिर शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है। यह यात्रा अगस्त तक चलेगी।

ये भी पढ़ें- MEA: जून से शुरू होकर अगस्त तक चलेगी 'कैलाश मानसरोवर यात्रा', इस बार 5561 लोगों ने किया ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


राज्य सरकार और सिक्किम की जनता की ओर से पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। पहले जत्थे के साथ दो समन्वय अधिकारियों में एक विदेश मंत्रालय से और दूसरा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने संबंधित विभागों और अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पर्यटन मंत्री बोले- सरकार देगी एक लाख रुपये

सिक्किम के पर्यटन मंत्री टीटी भूटिया ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया। इस वर्ष 750 भारतीय तीर्थयात्रियों का कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चयन किया गया है, जिनमें से 500 तीर्थयात्री 10 समूहों में नाथूला दर्रे से और 250 श्रद्धालु लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें