स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांगली जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाजनादेश यात्रा के काफिले के सामने 'कड़कनाथ' मुर्गियां फेंकी। घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, राजू शेट्टी की पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुर्गियां उनके काफिले के सावने फेंक दीं।
दरअसल, महाराष्ट्र में मुर्गी पालन को लेकर कृषि राज्य मंत्री सदाभाऊ खोत पर घोटाने के आरोप लगाए गए हैं। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने इसकी जांच की मांग करते हुए इसमें सदाभाऊ के रिश्तेदारों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शेतकरी संगठन एक मुर्गीपालन फर्म के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की मांग कर चुकी है। इस फर्म पर आरोप है कि उसने किसानों को मुर्गियों की दुर्लभ प्रजाति 'कड़कनाथ' को लेकर उनकी सहायता का वादा कर उन्हें 550 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। हालांकि, ईडी का कहना है कि घोटाले की राशि 95 करोड़ रुपये के आसपास होने का अंदेशा जताया।