भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के दमन के खिलाफ आज तमिलनाडु में अन्नामलाई ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में जाकर घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने केंद्रीय मंत्री और नीलगिरि लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन के साथ पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए उधगई सरकारी अस्पताल का दौरा किया। रविवार को अन्नामलाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा की अपनी तीसरी सूची में कोयंबटूर से अन्नामलाई को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। तमिलनाडु में भाजपा की पैठ बढ़ाने के लिए लगातार अन्नामलाई जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। आज रविवार को घायल दो भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल अन्नामलाई पहुंचे थे।