फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: अब कानून लागू कराने में भी कोर्ट की भूमिका, जस्टिस नरसिम्हा बोले- यह परंपरागत तरीकों में बदलाव

Thu, 25 May 2023 09:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Supreme Court PS Narsimha: ऑनलाइन बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार पर आधारित एक जागरूकता कार्यशाला में जस्टिस नरसिम्हा ने संबोधन किया। इस दौरान जस्टिस ने कहा कि संसद से कानून पारित होने के बाद न्यायपालिका द्वार अब एक अतिरिक्त कदम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जस्टिस पी.एस नरसिम्हा। File Photo - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पी.एस नरसिम्हा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अदालत ने सिर्फ फैसले नहीं सुनाए बल्कि कानूनों को लागू कराने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जस्टिस ने बताया कि कानून संसद बनाती है। इन्ही कानूनों को तोड़ने वाले दोषियों को कोर्ट सिर्फ सजा सुनाती थी। लेकिन मुझे लगता है कि परंपरागत रूप से चली आ रही चीजों में अब बदलाव आया है। पिछले कुछ सालों में कोर्ट के फैसले में बदलाव देखा जा सकता है।

अदालतों ने अब एक सक्रिय कदम उठाए

विज्ञापन

ऑनलाइन बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार पर आधारित एक जागरूकता कार्यशाला में जस्टिस नरसिम्हा ने संबोधन किया। इस दौरान जस्टिस ने कहा कि संसद से कानून पारित होने के बाद न्यायपालिका द्वार अब एक अतिरिक्त कदम लिया जा रहा है। जस्टिस ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि आदेश के रूप में कानून घोषित करने और निर्णय लेने के बजाय अदालतों ने अब एक सक्रिय कदम उठाए हैं। जस्टिस का कहना है कि मैं देख सकता हूं कि अब कैसे कोर्ट यह सुनिश्चित करता है कि कानून लागू हुआ या नहीं। ऐसे ही हम किशोर न्याय के संबंध में भी चीजें सुनिश्चित करते हैं।

यह भी पढ़ें: Supreme Court: निजी फर्म के निदेशकों को शीर्ष अदालत से नहीं मिली जमानत, अहमदाबाद फ्लाईओवर को नुकसान का मामला

दिल्ली के चीफ जस्टिस भी मौजूद

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने कहा कि भारत में न्याय दिलाने में अदालतें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा सहित अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित थे। साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें