फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI: जस्टिस चंद्रचूड़ बोले-सीजेआई के रूप में मैं जो कुछ भी निर्धारित करता हूं वही प्रैक्टिस

Wed, 11 Jan 2023 07:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जस्टिस चंद्रचूड़ ने सिंह से कहा, सीजेआई के रूप में मैं जो कुछ भी निर्धारित करता हूं वह अभ्यास (प्रैक्टिस) है। इसे सीजेआई पर थोपने की कोशिश न करें। सिंह ने वकीलों को चैंबर आवंटित करने से संबंधित एक याचिका को सूचीबद्ध करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
Justice DY Chandrachud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ वकील विकास सिंह द्वारा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अभ्यास (प्रैक्टिस) का हवाला देते हुए एक मामले को सूचीबद्ध करने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


जस्टिस चंद्रचूड़ ने सिंह से कहा, सीजेआई के रूप में मैं जो कुछ भी निर्धारित करता हूं वह अभ्यास (प्रैक्टिस) है। इसे सीजेआई पर थोपने की कोशिश न करें। सिंह ने वकीलों को चैंबर आवंटित करने से संबंधित एक याचिका को सूचीबद्ध करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। सीजेआई ने कहा, हम इसे सूचीबद्ध करेंगे, हमारे पास मामलों का बोझ है। सिंह ने अदालत से मामले को इसी सप्ताह किसी भी दिन सूचीबद्ध करने के लिए कहा। यह सीजेआई को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें