फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़: ऑनलाइन विवाद समाधान में न्याय प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने की क्षमता

Sun, 11 Apr 2021 04:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नीति आयोग द्वारा तैयार ऑनलाइन विवाद समाधान पुस्तिका जारी की
  • कहा, ओडीआर विवाद के समाधान को और सुलभ, सस्ता और सौहार्दपूर्ण बनाएगा
विज्ञापन
Justice DY Chandrachud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) में नागरिकों के लिए न्याय प्रदान करने की व्यवस्था को विकेंद्रीकरण और लोकतंत्रीकरण करने की क्षमता है।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को नीति आयोग द्वारा तैयार ऑनलाइन विवाद समाधान पुस्तिका जारी की। उन्होंने कहा कि ओडीआर विवाद के समाधान को और सुलभ, सस्ता और सौहार्दपूर्ण बनाएगा।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन विवाद समाधान में देश में नागरिकों के लिए न्याय प्रदान करने की व्यवस्था को विकेंद्रीकृत, विविधतापूर्ण, लोकतांत्रिक बनाने और सुलझाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में वर्चुअल सुनवाई से कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिली।
विज्ञापन


वर्चुअल सुनवाई से सभी पक्षों के लिए सहूलियत हुई जैसे डिजिटल नोट्स और सभी दस्तावेज एक ही जगह उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इन छोटे बदलावों से शीघ्रता से समाधान निकालने के लिए कार्यवाही की क्षमता में सुधार हुआ। इस मौके पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें