फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 08 Jun 2019 06:04 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत से बातचीत को बेकरार पाकिस्तान, इमरान खान ने मोदी को खत लिखकर उठाया कश्मीर मुद्दा
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर कहा कि कश्मीर मुद्दे सहित सभी सुलह योग्य समस्याओं के समाधान के लिए नयी दिल्ली के साथ इस्लामाबाद वार्ता करना चाहता है। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


फिर मिला 300 कश्मीरी पंडितों को मिट्टी से जुड़ने का मौका, तीन दशक बाद कर पाएंगे पूजा 

आतंकवाद के कारण घाटी छोड़ चुके करीबी 300 कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर अपनी मिट्टी से जुड़ने का मौका मिला है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर के पास खीर भवानी मां के दर्शन के लिए इन लोगों को न्योता दिया है। 

पढ़ें पूरी खबर-

टप्पल कांडः बाल संरक्षण आयोग ने लिया ब्योरा, आज आएगी टीम

टप्पल कांड में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग भी हरकत में आ गया है। इस मामले में आयोग के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने एसएसपी आकाश कुलहरि से बातचीत कर पूरा ब्योरा तलब किया है। वहीं आयोग ने तय किया है कि राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को मौके पर जाकर परिवार से बातचीत करेगी।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

पांच दिन बीतने के बाद भी लापता एएन-32 विमान का कोई पता नहीं

खराब मौसम के बीच तलाशी के दौरान पांचवें दिन शुक्रवार को भी भारतीय वायु सेना के लापता एएन -32 विमान का कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस विमान में 13 लोग सवार थे, अभी तलाश जारी है।

पढ़ें पूरी खबर-

केरल में आज दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश की संभावना, उत्तर-मध्य भारत में जारी रहेगी हीटवेव

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई है। केरल तट से टकराने के बाद ही मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। इससे पहले, विभाग ने पांच छह दिन देरी से पहुंचने का अनुमान जताते हुए 7 जून को केरल पहुंचने की बात कही थी। 

पढ़ें पूरी खबर-

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी विलियम्सन की टीम, अफगानिस्तान का स्पिन जाल होगी चुनौती

पिछले मैच में बांग्लादेश के स्पिनरों के सामने कुछ विषम पलों से गुजरने वाले न्यूजीलैंड को शनिवार को यहां विश्व कप के अपने अगले मैच में अफगानिस्तान की इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और वह विजय अभियान जारी रखना चाहेगा

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें