फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बीतने के बाद भी लापता एएन-32 विमान का कोई पता नहीं

Sat, 08 Jun 2019 05:03 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
खराब मौसम के बीच तलाशी के दौरान पांचवें दिन शुक्रवार को भी भारतीय वायु सेना के लापता एएन -32 विमान का कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस विमान में 13 लोग सवार थे, अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन


आईएएफ के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि ख़राब मौसम के बावजूद, आईएएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा जाएगा। सिंह ने कहा, ‘भारतीय नौसेना का पी8आई विमान, भारतीय वायु सेना का सी130जे विमान और भारतीय सेना के दल और स्थानीय लोगों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लापता विमान का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।’ उन्होंने कहा कि विमानों द्वारा तलाशी अभियान कम रोशनी होने के कारण बंद कर दिया गया है और यह अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के दल सियांग जिले के आसपास के इलाकों की तलाश कर रही हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को सियांग, पश्चिम सियांग, लोअर सियांग और शि-योमी के जिला प्रशासन से लापता विमान के लिए खोज अभियान तेज करने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें