फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले से जज ने खुद को अलग किया

Thu, 10 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा ने नहीं बताया सुनवाई से हटने का कारण, दो सदस्यीय पीठ की कर रहे थे अध्यक्षता।
  • सीबीआई ने भाजपा नेता आडवाणी, कल्याण सिंह, जोशी समेत 18 नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर रखी है।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा ने बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के अन्य नेताओं से आपराधिक षडयंत्र का आरोप हटाने से संबंधित अपील से खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। मालूम हो कि इससे पहले जस्टिस यूयू ललित ने भी खुद को अयोध्या मामले से जुड़ी याचिका की सुनवाई से अलग कर लिया था।

न्यायमूर्ति गौड़ा ने मामले को भारत के प्रधान न्यायाधीश के पास भेजते हुए दूसरी पीठ का गठन करने का अनुरोध किया है। इस दो सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता न्यायमूर्ति गौड़ा ही कर रहे थे।
विज्ञापन


पीठ के दूसरे सदस्य न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा थे। अपील हाजी महबूब अहमद और सीबीआई की ओर से दाखिल की गई है। सीबीआई ने भाजपा नेता आडवाणी, कल्याण सिंह, जोशी समेत 18 नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर रखी है।

निचली अदालत ने इन नेताओं के खिलाफ ढांचा गिराए जाने की साजिश का आरोप हटा दिया था। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें