फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 मुंबई हमले में हेडली की गवाही फिर होगी

Thu, 10 Mar 2016 10:35 PM IST
एजेंसी/मुंबई

सार

  • 22 से 25 मार्च तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी पूछताछ।
  • जरूरत पड़ने पर अभियोजन पक्ष दोबारा कर सकता है सवाल-जवाब।
विज्ञापन
हेडली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली से मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता अबू जुंदाल के अधिवक्ता भी जिरह करेंगे। विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने बताया कि यह पूछताछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 22 से 25 मार्च तक होगी। अदालत को इस बारे में सूचना दे दी गई है और वहां से आदेश जारी हो गया है। यदि जरूरत पड़ी तो अभियोजन पक्ष हेडली से दोबारा सवाल-जवाब करेगा।
विज्ञापन


हेडली से पिछले महीने एक हफ्ते लंबी जिरह हुई थी, जिसमें उसने लश्कर-ए-ताइबा, आईएसआई और अलकायदा की साजिशों का खुलासा किया था। 22 फरवरी को जज जीए सानप ने निकम को आदेश दिया था कि वह अमेरिकी अधिकारियों से हेडली की दूसरे राउंड की गवाही के लिए संपर्क करें और 25 तारीख तक अदालत को बताएं।

इससे पहले जब 13 फरवरी को हेडली की गवाही खत्म हुई तो अदालत ने जुंदाल के वकील द्वारा जिरह के मामले को भविष्य की तारीख के लिए टाल दिया। हेडली इस समय जेल में 35 साल की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें