भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को दक्षिणी राज्य के दौरे पर थे। एक दिन के दौरे पर आए जेपी नड्डा ने सबसे पहले तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-पाठ किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी स्तर में 12 प्रतिशत तक गिरवाट आई है।
एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने कहा कि हम देश के विकास और उसके बढ़ोतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैंने भगवान वेंकटेश के दर्शन किए उनसे अपने लक्ष्य में सफल होने का आशीर्वाद मांगा है। बता दें, नड्डा शुक्रवार रात ही तिरुपति पहुंच गए थे। आंध्र पद्रेश भाजपा प्रमुख ने बताया कि एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ शामिल हैं। इसके साथ ही जिला कमेटी, मंडल कमेटी और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित 300 लोगों को उन्होंने संबोधित किया। नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए कहा है। बता दें, राजनीतिक गलियारों में नड्डा के दौरे से कई मायने निकाले जा रहे हैं। कर्नाटक चुनाव हारने के बाद भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा दक्षिण में अपने पैर पसारने के लिए अथक प्रयास कर रही है।