मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा बड़े जश्न की तैयारी कर रही है। जिसे लेकर बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को साथ बैठक की। जिसमें मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा देशभर में 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीबों का कल्याण विषय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी।
केंद्रीय मंत्री करेंगे देश भर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
जयपुर में अपने पदाधिकारियों की हालिया बैठक में भाजपा ने घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर देश भर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों से प्रतिक्रिया लेंगे। अब जब भाजपा 30 मई से कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है तो केंद्रीय मंत्री अपने दौरे के दौरान मंत्री गरीबों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।