फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में एक और पत्रकार की हत्या, कांस्टेबल ने मारी गोली

Tue, 21 Nov 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Sudip Datta Bhowmik - फोटो : facebook
विज्ञापन
त्रिपुरा में मंगलवार को एक और पत्रकार की हत्या हो गई। राजधानी अगरतला से 20 किमी दूर आरकेनगर में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की दूसरी बटालियन के एक जवान ने पत्रकार सुदीप दत्त भौमिक को बेहद करीब से गोली मार दी। 
विज्ञापन


त्रिपुरा में बीते दो महीने के दौरान पत्रकार की हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 20 सितंबर को एक स्थानीय चैनल के रिपोर्टर शांतनु भौमिक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह दो गुटों के बीच होने वाली हिंसक झड़प को कवर करने के लिए मौके पर गया था।

अगरतला के प्रमुख अखबार श्यानदन पत्रिका के संपादक सुबल डे ने बताया कि अखबार के वरिष्ठ संवाददाता टीएसआर के कमांडेंट से मुलाकात करने के लिए बाकायदा समय लेकर आरकेनगर गए थे, लेकिन कमांडेंट के दफ्तर के बाहर किसी बात पर उनकी कमांडेंट के निजी सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हो गई। सुरक्षा गार्ड ने उन पर गोली चला दी, जिससे सुदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वह टीएसआर में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पद्मावती विवाद पर BJP नेता बोले- क्षत्रीय एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत रखते हैं

 उनके मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गोबिंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज लाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें