फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार शाम: पढ़ें 10 बड़ी खबरें, सिर्फ 1 क्लिक पर

Tue, 21 Nov 2017 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक खत्म करने के लिए बनेगा कानून, शीत सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार 
विज्ञापन

तीन तलाक के खिलाफ मोदी सरकार आगामी शीत सत्र में कानून ला सकती है। तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए मंत्रियों की एक समिति का गठन किया गया है और सरकार आगामी सत्र में इस कानून को लाने का प्रस्ताव दे सकती है।

1946 के बाद पहली बार ICJ में नहीं होगा ब्रिटेन, दलवीर की जीत को भारत ने बताया 'ऐतिहासिक' 
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में भारत के जज दलवीर भंडारी को फिर से चुन लिया गया है, उनकी इस जीत को सरकार द्वारा ऐतिहासिक बताया जा रहा है। 
 

अब खुद ही बनाएं अपना UAN नंबर, ईपीएफओ ने शुरू की नई सर्विस
रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक नई सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत अगर आपका पीएफ अकाउंट है और यूनिर्वसल अकाउंट नंबर (यूएएन) नंबर नहीं जारी हुआ है तो फिर उसे आप भी अपने आप जारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन



अमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी- 2018 में कई भूकंप के झटकों से दहल जायेगी दुनिया 
दुनिया के कई हिस्सों में 2018 के दौरान भयानक भूकंप तबाही मचा सकते हैं।भूकंप पर रिसर्च कर रही जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका के वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले साल विनाशकारी भूकंपों की संख्या में काफी मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- काट देंगे PM की तरफ उठने वाले हाथ, अब कहा-वो तो मुहावरा था 
बिहार में हुए एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद नित्यानंद राय ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरफ उठने वाले हर हाथ को तोड़ या फिर काट दिया जाएगा।
 

शाह बोले- देखना है गुजरात में PM मोदी का विकास जीतता है या फिर जातिवाद  
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गुजरात में लड़ाई सिर्फ दो राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि पीएम मोदी के विकास की राजनीति के खिलाफ जातिवाद, वंशवाद की लड़ाई है। 
 

टाइगर जिंदा है का पहला गाना 'स्वैग से स्वागत' रिलीज, देखें वीडियो 
लो जी, पाकिस्तानी एजेंट के इश्क में पड़े भारतीय अंडर कवर एजेंट 'टाइगर' ने इन पंक्तियों को ग्रीस की खूबसूरत वादियो में बोलकर अपने 'क्रॉस-बॉर्डर रोमांस' को जस्टिफाई कर दिया है। 
 

हार्दिक के बड़े भाई कृणाल पांड्या नई पारी के लिए तैयार, इन्हें बनाएंगे हमसफर 
हार्दिक के बड़े भाई ने खुद बताया कि वो अपनी लेडी लव के साथ शादी 27 दिसंबर को फाइव स्टार होटल सेंटा क्रूज में करेंगे। वह अपनी शादी के बारे में घोषणा करने के दौरान खासे खुश नजर आए और वो इसलिए भी खुश हैं कि वह उस लड़की के साथ शादी कर रहे हैं जो उन्हें समझती है। 
विज्ञापन


 

मर्सिडीज कार की कीमत में मिल रहा iPhone X का यह मॉडल, फीचर हैं कुछ ऐसे 
Apple ने सितंबर में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के सात iPhone X को बाजार में उतारे, हालांकि iPhone X एप्पल का अबतक का सबसे महंगा फोन है।  
 

कांग्रेस में अध्यक्ष पद एक ही परिवार के लिए रिजर्व हैः रविशंकर प्रसाद 
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कड़ी आलोचना करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल को तो अध्यक्ष बनाना ही था ये तो पहले से ही तय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें