फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Landslides: मणिपुर में भारतीय वायुसेना और असम राइफल्स का संयुक्त राहत अभियान, 18 गांवों तक पहुंचाई मदद

Fri, 01 Aug 2025 11:52 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

Landslide In Manipur: मणिपुर में प्राकृतिक आपदा के बीच भारतीय वायुसेना और असम राइफल्स ने मोर्चा संभालते हुए संयुक्त राहत अभियान चलाया है। इस अभियान का नाम 'ऑपरेशन सहयोग' रखा गया है, इसके तहत भारतीय सुरक्षा बलों ने 18 गांवों तक मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन
मणिपुर में वायुसेना और असम राइफल्स का संयुक्त अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भयंकर भूस्खलनों के कारण मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप उपमंडल के 18 गांवों को भारतीय वायुसेना और असम राइफल्स ने शुक्रवार को संयुक्त राहत अभियान 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत इन गांवों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई। इस अभियान से करीब 1,500 ग्रामीणों को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि भूस्खलनों के कारण इन गांवों का संपर्क टूट गया था। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अभियान की सराहना की और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाली टीमों की प्रशंसा की।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - सेना ने किया बड़ा रक्षा सौदा: खरीदेगी 212 टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलर, सैन्य परिचालन क्षमता में होगा इजाफा

17 जुलाई को शुरू हुई थी मानवीय पहल
भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि यह मानवीय पहल 17 जुलाई को हुई भारी बारिश और भूस्खलन के बाद आरंभ की गई थी, जिससे एनएच-2 पर आवागमन ठप हो गया था। ऑपरेशन का नेतृत्व आइना में तैनात असम राइफल्स की यूनिट ने किया, जो 1 अगस्त को सुबह से दोपहर तक चला।
विज्ञापन


वायुसेना ने पहुंचाईं दैनिक उपयोग की सामग्री
इस दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से चुराचांदपुर से हेंगलेप उपमंडल के चिन्हित ड्रॉप ज़ोन्स तक छह टन जरूरी राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री, जिनमें चावल, दालें और अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल थीं, पहुंचाई गईं। करीब 1,500 ग्रामीणों को राहत प्रदान करते हुए, असम राइफल्स के जवानों ने न केवल तेजी से सामग्री एकत्र की बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि हर प्रभावित गांव तक समान और निष्पक्ष वितरण हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India: 11 घंटे से ज्यादा लेट हुई लंदन से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान, सामने आई ये बड़ी वजह

नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर भारतीय सुरक्षा बल
यह संयुक्त अभियान यह दर्शाता है कि किस प्रकार भारतीय सुरक्षा बल कठिन परिस्थितियों में भी नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। इस राहत कार्य ने न केवल जरूरतमंदों को तत्काल सहायता पहुंचाई, बल्कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में राहत पहुंचाने की क्षमता को भी उजागर किया। भारतीय वायुसेना और असम राइफल्स की यह पहल मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए समर्पण का प्रतीक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें