अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि मैं भाजपा को मजबूत करने और अपने राज्य के कल्याण के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा, ‘मैं जो कुछ भी करूंगा, जहां भी रहूंगा, मैं अपने लोगों के लिए, अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए और अपने देश के लिए काम करूंगा।’
जितिन प्रसाद एक प्रमुख कांग्रेसी नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं जिन्होंने 2000 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। जितिन प्रसाद को ऐसे समय भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक रूप से मदद मिल सकती है जब भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।
एक समय पर राहुल गांधी का करीबी माने जाने वाला कांग्रेस के युवा नेताओं का समूह कथित तौर पर अपनी पार्टी के वर्तमान हालात को लेकर नाखुश है। इनमें से कुछ नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि तमिलनाडु की नेता खुशबू सुंदर ने भी भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।