दलित नेता और गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरुवार को दलित कार्यकर्ता भानुभाई वणकर की मौत पर जिग्नेश ने पाटन में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।
जैसी ही जिग्नेश और उनके समर्थक विरोध के लिए निकले
गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जिग्नेश मेवानी की टीम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'जिग्नेश मेवानी और उनके साथियों को कार से निकाल के, कार की चाबी तोड़ के गलत तरीके से अज्ञात लोगो द्वारा कोई अज्ञात जगह पर ले गए है।'
एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि 'समर्थकों को भानुभाई की मौत मामले में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया है।
वहीं इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पाटन में एक कार को आग के हवाले कर दिया।
बता दें कि गुजरात में सरकार की ओर से दी जाने वाली जमीन का हस्तारंण नहीं होने से पाटण कलेक्टर कार्यालय के बाहर भानुभाई ने आत्मदाह कर लिया था।