फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सरायकेला-खरसावां में पिकअप वैन पलटने से चार की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Jan 2023 09:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

पुलिस का कहना है कि पिकअप पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सरायकेला-खरसावां के राजनगर जा रहा था। यह हादसा राजनगर के खैरबानी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 12 अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। निर्माण सामग्री से भरी बोरियों के साथ करीब 20 लोगों को लेकर वैन पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर जा रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैन चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लोगों से खचाखच भरी वैन करीब 50 किलोमीटर दूर राजनगर के खैरबनी गांव के पास जाकर पलट गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में आठ लोगों की हालत बिगड़ने पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक घायल महिला की वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें