फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Unity: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, विपक्षी एकता पर हुई चर्चा

Tue, 16 May 2023 03:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए खरगे को बधाई दी। बैठक के दौरान खरगे और सोरेन के बीच मौजूदा और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले हेमंत सोरेन। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच एकता को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए खरगे को बधाई भी दी। सोरेन ने एक ट्वीट में कहा, "आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात की और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान आदरणीय खरगे जी के साथ मौजूदा और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।’’

खड़गे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "आज झारखंड के मुख्यमंत्री और हमारे गठबंधन के साथी हेमंत सोरेन ने 10 राजाजी मार्ग में, मुलाकात कर कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और साथ मिलकर जनता के अधिकारों व सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने के लिए पुनः प्रतिबद्धता जताई।’’
विज्ञापन




सूत्रों ने कहा कि दोनों नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। यह बैठक 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता बनाने के भारी प्रयासों के बीच हुई।

पिछले हफ्ते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची में सोरेन से मुलाकात की थी और कहा था कि उनकी बातचीत 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट विपक्ष बनाने पर केंद्रित है। कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ सोरेन के आवास पर लगभग एक घंटे तक चर्चा की थी। कुमार और सोरेन की बैठक को 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए सभी गैर-एनडीए दलों को एक साथ लाने के नीतीश कुमार के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा गया था।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल भाजपा से नाता तोड़ लिया था और 2024 के लोकसभा चुनावों में इसे हराने का प्रण लिया था। उन्होंने अबतक कई स्थानों का दौरा किया है और अपने विपक्षी एकता अभियान के तहत विभिन्न राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें