फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली परीक्षा स्थगित, ये है वजह

Thu, 13 Feb 2025 09:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: दसवीं कक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषा-खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शुक्रवार के लिए निर्धारित की गई थीं जबकि 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
परीक्षा 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने  ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के मद्देनजर कक्षा 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


 प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) ने घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के मौके पर अवकाश अधिसूचित किए जाने के मद्देनजर कक्षा 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।जेएसी ने कहा कि अब चार मार्च को ये परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। इस परीक्षा के लिए 7.84 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। दसवीं कक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषा-खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शुक्रवार के लिए निर्धारित की गई थीं जबकि 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी। जेएसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ये परीक्षाएं अब चार मार्च को आयोजित की जाएंगी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें