फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोकसी की कंपनी के दुबई से लाए गए 85 करोड़ के आभूषण जब्त

Fri, 18 May 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि समूह से 85 करोड़ रुपये के आभूषणों के 34,000 से ज्यादा टुकड़े जब्त किए हैं। ईडी के अनुसार, ये आभूषण गीतांजलि समूह की दुबई स्थित मैसर्स गीतांजलि वेंचर्स डीएमसीसी में रखा गए थे। एजेंसी ने धन शोधन कानून (पीएमएलए) के तहत जब्ती की कार्रवाई तब की, जब इन्हें मुंबई लाया गया। 

विज्ञापन


पीएनबी मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन कानून के तहत की कार्रवाई

ईडी ने भारत डायमंड बॉर्स के स्ट्रांग रूप में 10 मई को छापा मारा था। पीएनबी बैंक से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में चोकसी और उसके हीरा कारोबारी भतीजे नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। ईडी के अतिरिक्त मोदी, चोकसी और अन्य के खिलाफ दूसरी एजेंसियां भी जांच कर रही हैं। यह मामला इस साल तब सामने आया, जब पीएनबी की ओर से इस धोखाधड़ी की शिकायत की गई। 

इसमें कुछ बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। सीबीआई और ईडी ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। सीबीआई ने इस हफ्ते मुंबई में विशेष अदालत के समक्ष मामले में दो चार्जशीट दायर की हैं। जल्द ही ईडी भी अभियोजन पक्ष की शिकायत दर्ज करा सकता है। नीरव मोदी और चोकसी दोनों ही आपराधिक मामला दर्ज होने से पहले विदेश भाग चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें