फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने खारिज किया दावा, कहा- हमारे एयरस्पेस में नहीं उड़े पाकिस्तानी फाइटर जेट

Wed, 24 May 2017 02:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के पाकिस्तान की चौकी की तबाही का वीडियो जारी करने के बाद पाक एयर फोर्स बौखला गई है। सियाचिन ग्लेशियर के स्कर्दू में फाइटर प्लेन्स को उड़ान भरते देखा गया है। वहीं भारतीय वायुसेना ने पाक मीडिया के उन सभी दावों को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि पाक ने भारतीय सीमा में अपने फाइटर जेट उड़ाए हैं।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के मुताबिक भारतीय वायुसीमा में पाक का कोई फाइटल प्लेन नहीं देखा गया है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने दावा किया था कि सियाचिन ग्लेशियर के नजदीक स्कर्दू में पाक ने अपने फाइटर जेट उड़ाए हैं। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सीमावर्ती इलाकों में मौजूद सभी एयरबेस को ऑपरेशनल मोड में लाया गया है जिसके बाद लड़ाकू विमान भी उड़ाए गए। मिराज भी इस ड्रिल का हिस्सा बताया गया है। 

पाकिस्तान वायुसेना प्रमुख सुहैल अमान ने अन्य बड़े अधिकारियों के साथ बुधवार को सियाचिन के स्कर्दू में दौरा किया। अमान ने पायलटों और टेक्निकल स्टाफ से भी बात की और खुद मिराज फाइटर प्लेन उड़ाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाक आर्मी के इशारे पर हरकत में एयरफोर्स!

मंगलवार को भारतीय सेना ने 24 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया है कि सेना ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान सेना की चौकियों को तबाह किया है। इस वीडियो के बाद पाक की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई गई पाक चौकियों की तबाही को दो भारतीय सैनिकों की बर्बरतापूर्व हत्या का बदला बताया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान ने इस वीडियो को गलत बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

पाकिस्तान में वायुसेना का रोल भारतीय वायुसेना से बेहद अलग है। हमारे यहां तीनों सेनाएं राष्ट्रपति को रिपोर्ट करती हैं वहीं दूसरी ओर पाक में ऐसा नहीं है। वहां की वायुसेना और नौसेना दोनों को ही वहां के आर्मी चीफ को रिपोर्ट करना होता है। ऐसे में साफ है कि पाक की वायुसेना का ये कदम भी पाक आर्मी के इशारों पर ही उठाया गया है।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही भारतीय वायुसेना के प्रमुख ने एक खत के जरिए शॉर्ट नोटिस पर तैयार रहने के लिए कहा था। भारतीय वायुसेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई को भारतीय एयरफोर्स चीफ के उसी नजरिए से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें