फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कैंसर से जूझ रहे जेट एयरवेज के कर्मचारी की खुदकुशी पर सियासत, कांग्रेस ने पीएम से मांगा जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 28 Apr 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने जेट एयरवेज के कर्मचारी की आत्महत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उनका कहना है कि यह एक आपराधिक साजिश है और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "यह एक आपराधिक साजिश है, जिसकी जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को कर्मचारियों और उनके परिवारों को जवाब देना चाहिए।"
 
बता दें जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ तकनीशियन ने महाराष्ट्र के पालघर में अवसाद की वजह से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय शैलेष सिंह ने शुक्रवार को नालासोपारा ईस्ट में स्थित अपनी चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। 

जेट एयरवेज स्टाफ एंड एम्पलॉइज एसोसिएशन ने बताया कि सिंह 'आर्थिक दिक्कतों' का सामना कर रहे थे क्योंकि परिचालन बंद करने वाले जेट एयरवेज ने कई महीनों से अपने कर्मचारियों का वेतन अदा नहीं किया था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शैलेष कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में थे। एसोसिएशन ने दावा किया कि एयरलाइन द्वारा परिचालन बंद करने के बाद कर्मचारी की आत्महत्या का यह पहला मामला है। सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

जेट एयरवेज (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

फिलहाल नहीं मिलेगा बकाया वेतन

अस्थाई तौर पर बंद हो चुकी जेट एयरवेज के कर्मचारियों को फिलहाल उनकी बकाया सैलरी नहीं मिल पाएगी। कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर अपनी मजबूरी का जिक्र कर दिया है। 

बैंकों ने पैसा देने से किया मना

विनय दुबे ने पत्र में लिखा है कि बैंकों ने बकाया सैलरी का भुगतान करने से मना कर दिया है। इससे कंपनी के पास फिलहाल पैसा नहीं बचा है। ऐसे में वो कर्मचारी भी दूसरी एयरलाइन कंपनियों में नौकरी तलाश रहे हैं, जो लंबे समय से जेट से जुड़े थे। 

बैंकों ने कहा 10 मई तक करें इंतजार

बैंकों ने कंपनी से कहा है कि पैसा मिलने के लिए 10 मई तक इंतजार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि तब तक नए निवेशक का फैसला बैंक कर लेंगे। जेट एयरवेज के 22 हजार कर्मचारियों के सामने घर चलाने को लेकर  संकट पैदा हो गया है। इन कर्मचारियों को दिसंबर से लेकर अभी तक सैलरी नहीं मिली है। एयरलाइन कब तक फिर से शुरू होगी, इसका भी इन कर्मचारियों को नहीं पता है।

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हुई है। एयरलाइन ने परिचालन के लिए पर्याप्त धन नहीं होने की वजह से अपने सेवाओं को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next