फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2021: मई सत्र की परीक्षा स्थगित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 04 May 2021 04:29 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना से हालात बेहद खराब हैं
  • कोरोना से छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया
विज्ञापन
NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोविड 19 की दूसरी लहर से देशभर में बिगड़ते हालात को देखते हुए जेईई मेन 2021 के तहत मई सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। इससे पहले खबर थी कि इस परीक्षा को स्थगित करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षा भी स्थगित हो चुकी है। अगले हफ्ते तक 24 मई से 28 मई तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा को स्थगित करने की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई गई थी।

विज्ञापन

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कोरोना हालात के चलते जल्द जारी करेगा अधिसूचना, अप्रैल की परीक्षा भी हो चुकी है स्थगित
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना से हालात बेहद खराब हैं। छात्र और अभिभावक संक्रमण से जुझ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजित करवाने के हालात नहीं है। छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा के स्थगित करने का फैसला लिया गया है।




जब भी कोरोना संक्रमण के हालात ठीक होंगे तो परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। छात्रों को तैयारी का पूरा समय मिलेगा।  जल्द ही छात्रों को इस संबंध में अधिसूचना जारी करके अपडेट कर दिया जाएगा। इससे पहले जेईई मेन 2021 के तहत फरवरी और मार्च सत्र की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। फरवरी सत्र में 620978 छात्र और मार्च सत्र में 556248 छात्रो ने परीक्षा दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें