फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू विधायक कौशल यादव पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते पाए गए

Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है, इस खास अवसर पर उन्होंने पटना के गांधी मैदान में "जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन" को संबोधित भी किया। उन्होंने बिहार में विकास का हवाला देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने हमें साल 2005 में काम करने का मौका दिया तब से हम उनकी सेवा में उपस्थित हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं नवादा से जनता दल यूनाइटेड  के विधायक कौशल यादव को पटना के गांधी मैदान में अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते देखा गया। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुर्ता पहने आराम से लेटे हुए हैं और हाथ में जेडीयू का झंडा लिए कार्यकर्ता उनके पैर दबा रहे हैं। बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, माना जा रहा है कि नीतीश रैली संबोधित करने के जरिए आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।   

नीतीश ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के मामले पर घेरते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने सिर्फ अल्पसंख्यकों का वोट लिया लेकिन हमने उनके लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमने भागलपुर दंगे के दोषी लोगों को गिरफ्तार करके दंगा पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित किया। 

बिहार में अपराधों में हुई कमी 

सीएम नीतीश ने कहा कि 2018 में बिहार में अपराध की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और बिहार में जनसंख्या के अपराधों का अनुपात देश के मुकाबले सबसे कम है।बिहार सीएम ने कहा कि अपराध के मामले में देशभर में बिहार का स्थान 23वां है। इससे पता चलता है कि राज्य में अपराध लगातार घट रहा है। हम अपराध के आंकड़े साल दर साल सामने लाएंगे। 

तेजस्वी पर ली चुटकी

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के बेरोजगारी यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले राज्य में रोजगार की क्या स्थिति थी। एक अदद नौकरी के लिए बिहार की जनता तरस जाती थी, लेकिन आज बिहार के कितने लोगों को नौकरियां मिल रही है, इस बात की जानकारी सब को है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में राजनीति में आए कुछ लोग केवल मीडिया में आई खबरों को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें