तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु के कई कई दिनों बाद भी मौत के कारणों पर जमकर बयानबाजी हो रही है। जयललिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जहां इसे ब्लड इंफेक्शन से हुई मौत बताया, वहीं एआईएडीएमके के एक नेता ने मौत पर सवाल खड़ा किया है।
पूर्व स्पीकर पीएच पांडियन और उनके बेटे मनोज पांडियन ने शशिकला को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हो सकता है कि जयललिता की हत्या की गई हो। उन्होंने जयललिता के अस्पताल में इतने दिनों तक भर्ती होने और मौत को रहस्यमयी बताते हुए जांच की मांग की है।
दोनों नेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर जयललिता की नियुक्ति और अंतरिम पार्टी महासचिव पद संभालने को बकवास करार दिया है।
मनोज पांडियान ने कहा कि शशिकला का चुनाव पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने मांग की कि उनकी मौत की जांच कर रहे कमिशन की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तबतक शशिकला की पदोन्नति नहीं होनी चाहिए।